इरादतनगर। कुर्राचित्तरपुर में व्यस्त रास्ते पर लगा जर्जर विद्युत पोल बीते कई माह से हादसे को दावत दे रहा है। पोल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यह कभी भी भरभराकर गिर सकता है। खास बात यह है कि पोल पर विद्युत लाइन भी बिछी हुई है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।


ग्रामीण योगेंद्र, ओमप्रकाश, बॉबी, योगेश, भोला और चोखेलाल का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार जर्जर पोल और लाइन की स्थिति से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बड़े हादसे से पहले जर्जर पोल और विद्युत लाइन को हटाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *