Tomato and chilli crops destroyed by a 10-minute heavy hailstorm in Jaitpur

बाह: जैतपुर में ओलावृ​ष्टि से टमाटर की फसल में नुकसान



बाह। जैतपुर में शुक्रवार शाम 5.30 बजे 10 मिनट तक गिरे ओलों ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। जैतपुर के किसान जयराम बरुआ ने बताया कि ओलावृष्टि से उनके 4 बीघा रकबे में टमाटर और 2 बीघा रकबे में मिर्च की फसल का फूल झड़ गया है तथा पेड़ पर लगे टमाटर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। महुआशाला गांव में भी ओले गिरने से सब्जी की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीण विनोद द्विवेदी ने विभिन्न फसलों में हुए नुकसान के आकलन और मुआवजे की मांग की है। जैतपुर के कुलदीप भदौरिया ने बताया कि धूप के बीच अचानक 5 से 10 ग्राम तक के ओले गिरे, जिससे टिनशेड तड़तड़ाहट से गूंज उठे और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पशुपालक अपने मवेशियों को टिनशेड के नीचे सुरक्षित स्थानों पर लाने को मजबूर हो गए।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *