कुठौंद। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने, खराब मीटर बदलने और बकाया बिलों की वसूली के लिए विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने आधा दर्जन गांवों में अभियान चलाया। अजीतापुर, सिंगटौली सहित अन्य गांवों में जांच के दौरान 15 पुराने और खराब मीटर बदले गए, जबकि बकायेदारों से 1.25 लाख रुपये की वसूली की गई। अभियान से बिजली उपभोक्ताओं में हलचल रही।
एसडीओ निखिल जिंदल के नेतृत्व में टीम ने गांवों में बिजली कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। इस दौरान खराब मीटरों को चिह्नित कर बदलने की कार्रवाई की गई। साथ ही बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से वसूली की गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और बिजली का नियमानुसार उपयोग करने की अपील की।
अभियान में विजिलेंस प्रभारी मोहम्मद आसिफ, अपर अभियंता विजिलेंस मोहम्मद इस्लाम, जेई विनीत कुमार, एसआई सुनीता वर्मा और गोपाल चौहान सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। (संवाद)