आगरा। पालीवाल पार्क स्थित जोंस लाइब्रेरी स्थित पार्क में बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में नगर आयुक्त को खामियां मिलीं। शनिवार को निरीक्षण के दौरान सड़क नीची और हार्वेस्टिंग का लेवल ऊंचा पाया गया। नगर आयुक्त सुधार के निर्देश दिए।
खबर वहीं जो सत्य हो©

पालीवाल पार्क के निरीक्षण में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने फुटपाथ का स्तर सड़क से नीचे पाया। इससे बारिश होने पर पानी भरने की आशंका है जिससे सिस्टम की उपयोगिता भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने अवर अभियंता हरिओम और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को फुटपाथ का पर्याप्त उठान कराने और पार्क के हिस्सों को पाइप के माध्यम से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ने के निर्देश दिए। फुटपाथ का प्लास्टर भी क्षतिग्रस्त मिला।
निरीक्षण के दौरान नगला मेवाती में अमृत योजना के तहत बनाए गए तालाब की चहारदीवारी टूटने की शिकायत की गई। पार्षद की शिकायत पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत बना नाला देखा जो कवर होने से साफ नहीं हो पाया। नगर आयुक्त ने नाले के स्लैब हटाकर सफाई करने और प्री-कास्ट स्लैब रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को निरीक्षण में फतेहाबाद रोड स्थित शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन के पास करीब 70 मीटर दूरी पर जलभराव मिला। वहां पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा था। नगर आयुक्त ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए।