
खेत में कटी पड़ी हरे पेड़ की लड़की
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6adba60f4ebcb60b7c085250″,”slug”:”illegal-felling-of-green-trees-in-the-ttz-area-video-goes-viral-agra-news-c-421-1-ira1001-20069-2026-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: टीटीजेड क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान, वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खेत में कटी पड़ी हरे पेड़ की लड़की
इरादतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा में टीटीजेड (ताज ट्रेपेजियम जोन) क्षेत्र के भीतर दिनदहाड़े हरे-भरे पेड़ों के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय किसान छीतर सिंह ने ग्राम प्रहरी राजेंद्र पर बिना अनुमति के पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण के कड़े नियमों वाले क्षेत्र में खुलेआम पेड़ों की कटाई वन विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। हरे पेड़ काटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट तैयार की है।
हरे पेड़ काटने की जानकारी मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की गई है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। – राकेश उपाध्याय, एसआई (वन विभाग)