बाह/बटेश्वर/कागारौल। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को बाह और आसपास के गांवों में स्कंदमाता की पूजा हुई। विभिन्न देवी मंदिरों और पांडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार को भी कई मंदिरों में व्रती महिलाओं ने दर्शन-पूजन किया।

बाह, जरार, बिजौली, जैतपुर सहित कई गांवों के देवी पांडालों में स्कंदमाता की पूजा की गई। शाम को भजन कीर्तन के बाद आरती उतारी गई। भदरौली, जरार, बाह, बिजौली, बड़ागांव, नहटोली और जैतपुर के मंदिरों में बुधवार सुबह व्रती महिलाएं दर्शन-पूजन को पहुंचीं। कागारौल में बुधवार रात बस स्टैंड स्थित देवी मां के पांडाल में धार्मिक कार्यक्रम हुए। यहां मां दुर्गा, शिव तांडव, सुदामा चरित्र और राधा कृष्ण सहित आकर्षक झांकियां निकाली गईं।

लादूखेड़ा में नवदुर्गा माता रानी मंदिर व कैलादेवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर महंत रामगिरि महाराज व रमेशचंद महाराज ने नवरात्र के अवसर पर विशेष सजावट और साफ-सफाई की, भक्तों ने व्रत रखे। प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ बटेश्वर में बृहस्पतिवार को शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां काली माता मंदिर, केला देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देवी भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने प्रातः स्नान के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *