कदौरा। थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस, आयुध और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने अलीपुर निवासी अंकित सिंह को कठपुरवा मोड़ से गिरफ्तार किया। वह दुष्कर्म से संबंधित मामले में नामजद है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने नाका बंबा के पास कस्बे के इस्लामाबाद मोहल्ला निवासी आसिफ उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, परोसा रोड से कस्बे के ईदगाह मोहल्ला निवासी चुनई उर्फ जान मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम, मारपीट और आयुध अधिनियम से संबंधित मामले पहले से दर्ज हैं।

थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *