फतेहपुर सीकरी। अखंड भारत परशुराम सेना के बैनर तले शुक्रवार को युग पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अध्यक्षता श्याम सुंदर रावत ने व संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम वशिष्ठ, शिशुपाल कटारा, शिवशंकर आर्य, खेमचंद कामेवार, विपिन अग्रवाल, मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें