
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ab6bc4ea21c462e060bc05a”,”slug”:”fault-in-main-transmission-line-power-supply-disrupted-for-11-hours-across-120-villages-etawah-news-c-216-1-etw1012-150312-2026-09-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: बड़ी लाइन में फाल्ट, 120 गांवों में 11 घंटे बिजली ठप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उदी। बड़ी लाइन में फाल्ट के कारण उदी और पछायगांव क्षेत्र के करीब 120 गांवों की बिजली आपूर्ति 11 घंटे तक ठप रही। सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक बिजली न आने से ग्रामीणों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अजय ने पेयजल आपूर्ति बाधित होने से हुई परेशानी बताई। विमल ने कहा कि इनवर्टर बंद होने से दुकान का कामकाज भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने शिकायत की कि बिल समय पर जमा न होने पर कनेक्शन काटे जाते हैं, ऐसे में उन्हें नियमित आपूर्ति की अपेक्षा रहती है। उन्होंने लंबे समय तक होने वाली कटौती की समस्या दूर करने की मांग की। एसडीओ प्रेमचंद ने बताया कि बड़ी लाइन में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्ट ठीक कर शाम को बिजली बहाल कर दी गई। संवाद