
ट्रेन सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad70404d89eaba4a206da37″,”slug”:”nirankari-sant-samagam-two-special-trains-to-halt-at-mathura-2026-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का तोहफा, मथुरा होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें शेड्यूल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ट्रेन सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पानीपत जिले के भोड़वाल माजरी में 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। कोटा और नांदेड़ से पानीपत के बीच संचालित होने वाली इन ट्रेनों का ठहराव मथुरा जंक्शन पर भी होगा।
इससे मथुरा और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 07635 नांदेड़-पानीपत स्पेशल 21 और 27 अक्तूबर को चलेगी। यह अगले दिन सुबह 11:35 बजे मथुरा पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 11:40 बजे रवाना होकर शाम 5:30 बजे पानीपत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07636 पानीपत-नांदेड़ स्पेशल 22 और 28 अक्तूबर को चलेगी। यह रात 11:20 बजे मथुरा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह छह बजे नांदेड़ पहुंचेगी।
इसी तरह, गाड़ी संख्या 09801 कोटा-पानीपत स्पेशल 22 और 26 अक्तूबर को सुबह 9:45 बजे कोटा से रवाना होकर शाम 4:10 बजे मथुरा पहुंचेगी। यह रात 10:25 बजे पानीपत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09802 पानीपत-कोटा स्पेशल रात 11:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:15 बजे मथुरा पहुंचेगी और दोपहर एक बजे कोटा पहुंचेगी। संत निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था के लिए रेल प्रशासन का आभार जताया।