{“_id”:”6aee18148f7a7ebc1101a3b9″,”slug”:”culture-blossomed-schools-agra-news-c-421-1-sagr1004-20934-2026-11-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: परिषदीय स्कूलों में दमक उठी संस्कृति और संस्कार की रंगोली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बाह: दिवाली: बाह के स्कूलों में धनतेरस पर रही दीपोत्सव की धूम
बाह। दिवाली पर ज्ञान और उल्लास के दीयों से शुक्रवार को परिषदीय एवं राजकीय स्कूल जगमगा उठे। मंगदपुर के जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने दिवाली सजावट की झालर, शुभ-लाभ की आकृति एवं मिट्टी के दीयों की प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें जान्हवी एवं सिमरन प्रथम, गुंजन द्वितीय व काजल तृतीय रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में छाया प्रथम, रश्मी एवं कल्पना द्वितीय व मानवी तृतीय रहीं। शिक्षिकाओं रीता भदौरिया व ममता श्रीवास्तव ने बताया कि रचनात्मकता का हुनर दिखाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया है। पीएमश्री विद्यालय बाह में रंगोली सजाई गई और संस्कृति से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सविता व किरन ने बच्चों को ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। राजकीय हाईस्कूल बटेश्वर में हुई रंगोली प्रतियोगिता में राधिका, बबीता व कोमल पहले, दीप्ति व निशा दूसरे और खुशी, पायल व शीतल तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य रामशंकर, सर्वेश कुमार व उत्तम दुबे ने विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।

