आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के खंदारी में संचालित एक पेट बोर्डिंग सेंटर में नौ साल का पालतू कुत्ता जोजो मर गया। उसके मालिक रिटायर्ड सीओ देवेंद्र मिश्र ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए संचालक, उसकी पत्नी और बेटे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस लापरवाही, पशु क्रूरता, साक्ष्य से छेड़छाड़ और धमकी आदि के आरोप में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
