आगरा। फतेहपुर सीकरी लोक लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी की 31.33 किमी की 86 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 16.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।


सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि इन स्वीकृतियों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में सुधार होगा तथा आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बताया कि फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में 15 सड़कों के लिए 3.23 करोड़ रुपये, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 27 सड़कों के लिए 5.34 करोड़ और बाह विधानसभा क्षेत्र में 24 सड़कों के लिए 4.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13 सड़कों की विशेष मरम्मत पर 2.19 करोड़ रुपये व आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 7 सड़कों के लिए 1.50 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराए जाएंगे। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के हर कोने में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं, ताकि नागरिकों को निर्बाध और सुगम आवागमन मिल सके और क्षेत्रीय विकास को तीव्र गति प्राप्त हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *