बटेश्वर। ग्राम पंचायत फरेरा के साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवा गीतकार सुरेश जादौन ने अपनी कला के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें 15 अगस्त को मुंबई में आयोजित केसीएफ बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में ‘बॉलीवुड लीजेंड’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।


15 अगस्त को डॉ. कृष्णा चौहान की ओर से आयोजित समारोह में बॉलीवुड हस्तियों दिलीप सेन, अली खान और रमेश गोयल ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में उनके लोकप्रिय गीत जिंदगी सत्य है, मृत्यु भी सत्य है, का वीडियो प्रदर्शन किया गया, जिसे दर्शकों और फिल्म जगत के दिग्गजों ने जमकर सराहा। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद, उनके पैतृक गांव फरेरा में खुशी का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *