पहाड़गांव/कोंच। खेत पर धान की फसल देखने गए किसान को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी कोंच में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।


कैलिया थाना क्षेत्र के भेंपता गांव निवासी विश्वकांत पटेल (33) सोमवार की देर शाम खेत पर धान की फसल देखने गए थे। इसी दौरान खेत की मेड़ पर मौजूद सांप ने उन्हें डस लिया। घर पहुंचकर उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी, परिजन बिना देर किए उन्हें सीएचसी कोंच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *