बाह। नंदगवा-पिनाहट मार्ग के रास्ते राजस्थान के धौलपुर एवं उत्तर प्रदेश के इटावा, कानपुर के भारी वाहन गुजरते हैं। चंबल पट्टी के 38 गांव भी इसी मार्ग पर आश्रित हैं। बारिश के दिनों में नंदगवा, गुमानसिंह पुरा, कुंवरखेड़ा में सड़क कई जगह धसक गई थी। 3 से 5 फीट गहरे कटान हो गए थे। बारिश के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने कटान को नहीं भराया। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

गुमानसिंह पुरा गांव के महाराज सिंह ने बताया कि कटान को भरने और सड़क को ठीक करने के लिए कोई नहीं आया है। मिट्टी की बोरी जरूर रख दी हैं। रात के अंधेरे में आए दिन हादसे हो रहे हैं। नंदगवा में कटान के गड्ढे में मिट्टी तक नहीं डाली गई है। कटान के दूसरी ओर पेट्रोल पंप होने की वजह से आए दिन वाहन कटान के गड्ढे में फंस जाते हैं। बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है।

कुंवरखेड़ा में 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। आवागमन बंद होने की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसे लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी डलवा कर भरवा दिया है। राहगीर नागेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क निकलने लायक तो हो गई है, लेकिन पक्की नहीं कराई है, जिससे हादसे का डर सताता रहता है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग उठाई है। सुरक्षा के उपाय किए जाने की अपनी बात रखी है। जिससे कटान पर अंकुश लगाया जा सके।

वर्जन

रोड का सर्वे कर कटान, सुरक्षा और नाली का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।- चंद्रकेश, अवर अभियंता, लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड आगरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें