बटेश्वर। बाग का पुरा फरेरा स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवाकेंद्र पर नशा मुक्ति संदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीके भाई प्रमोद कुमार ने श्रद्धालुओं और युवाओं को संबोधित करते हुए व्यसन त्यागने और स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया।
बीके प्रमोद कुमार ने कहा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आज देश और समाज को नशा मुक्त बनाना बेहद जरूरी है। युवाओं को नशा खोरी से दूर रहकर एक नए और स्वस्थ जीवन की शुरुआत करनी चाहिए। इसके लिए सभी भाई-बहनों को घर-घर जाकर जनजागरण अभियान चलाना होगा। युवाओं को नशा त्यागने के लिए प्रेरित करना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से बचाया जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सेवाकेंद्र के सदस्य उपस्थित रहे।
