बाह/खेरागढ़। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग के लिए बुधवार को बाह और खेरागढ़ में सपाइयों ने पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे, जिसमें वोट चोरी के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की गई है।

बाह में सपा कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाईवे पर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट चोरी रोकने के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारी हाईवे से आंबेडकर पार्क पहुंचे और संविधान शिल्पी को नमन कर प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, राजेश यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष आदिलवेग मिर्जा, अंशूरानी निषाद, मुकेश बरुआ, गौरीशंकर खैर, हरीशंकर शर्मा और रामौतार वर्मा आदि मौजूद रहे।

इधर, खेरागढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। डाक बंगला से पैदल मार्च करते हुए सपाई नगला उदैया पहुंचे और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नायब तहसीलदार अनुज दीक्षित को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लाला अस्थाना, पिंकी त्यागी, लाला गुर्जर, सोनू त्यागी, अमित बघेल, हाकिम सिंह कुशवाह और शिशुपाल सिंह सिकरवार आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *