{“_id”:”6aea2ba8a41209a74802ce44″,”slug”:”death-certificate-process-to-become-easier-ritual-materials-to-be-available-at-affordable-rates-at-the-cremation-ground-moksha-dham-agra-news-c-421-1-fsk1001-20764-2026-11-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: मृत्यु प्रमाण पत्र प्रक्रिया होगी आसान, मोक्ष धाम में किफायती दर पर मिलेगी सामग्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फतेहपुर सीकरी में पालिका बोर्ड की बैठक
– फोटो : सांकेतिक
फतेहपुर सीकरी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मंगलवार को मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को आसान किए जाने और अंतिम संस्कार की रसीद काटने पर सहमति बनी। फैसला लिया गया कि मोक्ष धाम में सामग्री भी किफायती दर पर मिलेगी। पालिकाध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में सभासद विनोद सामरिया ने बस स्टैंड चौराहे पर जर्जर सड़क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग उठाई। पालिकाध्यक्ष ने इसकी मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में सफाई व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था पर विस्तृत विचार-विमर्श किए गए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, जीतेश कुमार, कृष्ण बहादुर शर्मा, सभासद मोहम्मद इस्लाम, नौनिहाल सिंह, सईद अहमद, मनीष बंसल, लोकन राजपूत, शकील उस्मानी, प्रतिभा सिंह और प्रदीप सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

