बटेश्वर/फतेहाबाद/इरादत नगर। गांव-कस्बों में बुधवार को बैंडबाजों के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। तीर्थ स्थल बटेश्वर में बुधवार सुबह से ही विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक अस्थाई कुंड में गजानन की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

वहीं, पुलिस निगरानी के बावजूद कुछ श्रद्धालु चोरी-छिपे यमुना नदी में भी प्रतिमाएं विसर्जित करते देखे गए। विसर्जन यात्रा के दौरान तीर्थ में गजब का उत्साह देखने को मिला। गणेश भक्त डीजे की धुन और धार्मिक भजनों पर जमकर थिरके। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर भगवान शिव के दर्शन-पूजन किए।

इरादतनगर की माथुर वैश्य धर्मशाला सहित पुसेंता, रहलई, महाव, कुर्रा चित्तरपुर समेत विभिन्न गांवों में लगाए गए पंडालों में सामूहिक आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया। इस दाैरान अतुल कुमार, भूदेव त्यागी, भारत त्यागी, राहुल, मोनू आदि मौजूद रहे।

प्रशासन ने गहरे पानी में जाने से रोका

फतेहाबाद में बुधवार सुबह से ही पंडालों में पूजा के बाद बैंड-बाजों के साथ गणेश प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु यमुना नदी किनारे पहुंचे। प्रशासन की ओर से घाटों के किनारे खुदवाए गए गड्ढों में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। स्वारा घाट, शंकरपुर घाट, ईधौन घाट, समोगर घाट, डौकी घाट और वाजिदपुर घाट पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकते हुए निर्धारित गड्ढों में विसर्जन कराया। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया सभी घाटों पर गोताखोर और पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। बैरिकेडिंग कराई गई है। चेतवानी बोर्ड भी लगाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *