सैंया। बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए रविवार सुबह पांच बजे हाई लॉस फीडरों और चिन्हित हाई लॉस गांवों में प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर मॉर्निंग रेड की। चोरी की बिजली से एसी-कूलर चलते मिले।


एसडीओ खेरागढ़ अरविंद कुमार ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी कलक्टर (ताज सुरक्षा) संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सैंया थाना क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस बल के साथ रविवार तड़के बिजली कनेक्शनों की चेकिंग की गई। शेर सिंह, दिनेश रामअवतार, हेत सिंह, रामगोपाल, योगेन्द्र, कलाधर सिंह, रामनिवास, बंटू सिंह, वीरेंद्र, मुन्नी देवी, निनुआराम समेत 42 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए। कई घरों में चोरी की बिजली से एसी-कूलर चलते मिले। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाना कमलानगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग टीम में एसडीओ खेरागढ़ अरविंद कुमार, एसडीओ हिमांशु गुप्ता, जेई विजय कुमार, जेई विकास विश्वकर्मा, जेई संगम चौरसिया आदि शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *