बिचपुरी/कागारौल। आगरा-जयपुर हाईवे से लेकर गांवों की सड़कों तक छुट्टा मवेशियों का दिन-रात डेरा जमा रहता है। यह वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इन मवेशियों के झुंड मिढ़ाकुर, सहारा-सराय, लड़ामदा और पथौली आदि मार्गों पर रोजाना दिखते हैं।

बोदला-बिचपुरी मार्ग पर बिचपुरी, मघटई, कलवारी और अंगूठी के आसपास तो इनके कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। ब्लॉक प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि हाईवे और संपर्क मार्गों पर मवेशियों के सामने आने पर वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे हादसे हो जाते हैं। मिढ़ाकुर निवासी दिलीप चौधरी ने बताया कि ये छुट्टा मवेशी खेतों में घुसकर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

कागारौल के भी आगरा, किरावली, जगनेर व खेरागढ़ मार्ग पर भी अक्सर रात में गोवंश झुंड बनाकर सड़क पर बैठे रहते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्र के किसान तेजपाल सिंह, उदय सिंह, क्षेत्रपाल, साहब सिंह, दिनेश सोलंकी आदि ने बताया कि मवेशियों के झुंड आफत बने हैं। दिन-रात रखवाली के बाद भी फसलें नहीं बच पा रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है।

छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए जल्द ही टीम गठित की जाएगी, जो अभियान चलाकर गोवंशों को गोशाला पहुंचाएगी। पहले भी अभियान चलाए गए थे। – हेमंत मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी, बिचपुरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें