संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Fri, 25 Sep 2026 12:32 AM IST


Mason killed after being run over by a train in Bharthana.



इटावा। भरथना रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से राजेश कुमार (50) की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जीआरपी ने शव की पहचान की। परिजनों को सूचना मिलने पर वे मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त राजेश कुमार के रूप में की। मृतक राजेश कुमार इटावा कोतवाली क्षेत्र के गाड़ीपुरा के निवासी थे। वह राजमिस्त्री का काम करते थे। बुधवार को वह काम के बाद कानपुर अपनी बहन से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। परिवार को लगा कि वह कानपुर पहुंच गए होंगे। राजेश कुमार के देर रात तक घर न लौटने पर परिवार चिंतित था। गुरुवार सुबह पहचान होने पर परिजनों को सूचना मिली। मोर्चरी में शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। राजेश अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। जीआरपी मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें