आगरा। माध्यमिक विद्यालयों की 70वीं मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को फिरोजाबाद में हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। आगरा ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए चार वर्गों में मंडलीय विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

बालक वर्ग में आगरा की टीम ने 19 वर्ष और 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में 19 वर्ष और 17 वर्ष आयु वर्ग में आगरा की टीम मंडलीय विजेता बनी। समापन समारोह में विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

विजेता टीमों की उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, डॉ. रिनेश मित्तल, रवि प्रकाश, केपी सिंह यादव, संजय नेहरू, पंकज शर्मा, हरपाल सिंह चाहर ने खिलाड़ियों और टीम को बधाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें