आगरा। दस लाख रुपये तक का पुराना व्यापार कर बकाया चुकाने पर ब्याज और जुर्माना नहीं लगेगा। ब्याज माफी योजना के तहत 31 दिसंबर 2025 तक के लंबित मामलों में निर्धारित मूल कर जमा करने पर यह लाभ मिलेगा। ये बातें बृहस्पतिवार को राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने सदर बाजार में आयोजित शिविर में बताईं।


राज्य कर विभाग योजना के तहत बकाये की राशि के आधार पर चार स्लैब बनाए हैं। 10 लाख रुपये तक ब्याज और अर्थदंड में 100% छूट। 10 लाख से 1 करोड़ तक पर ब्याज में 90% और 1 करोड़ से 5 करोड़ तक टैक्स पर ब्याज में 75% छूट मिलेगी। पांच करोड़ से अधिक बकाया चुकाने पर ब्याज में 50% छूट मिलेगी। सबके लिए अर्थदंड पूरी तरह माफ रहेगा। न्यायालय में लंबित कर मामलों के बकायेदार भी नियमानुसार इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस दौरान सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण कुमार, सचिव मयंक सोंधी और कोषाध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने इसे व्यापारियों के हित में बताया।



Source link

अभी अभी की खबरें