डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 6 जून को आयोजित होने वाली बीएससी/एमएससी (कृषि) तथा बीएएलएलबी/एलएलबी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 6 जून को प्रस्तावित अटल बिहारी वाजपेयी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रतियोगी परीक्षा के चलते यह निर्णय लिया गया है। 6 जून को दोनों पालियों में आयोजित होने वाली बीएएलएलबी, एलएलबी तथा बीएससी/एमएससी (कृषि) के विभिन्न सेमेस्टरों के प्रश्नपत्र अब 20 जून और 26 जून को आयोजित होगी।
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों, संस्थानों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए। कहा कि परीक्षाएं संशोधित तिथियों पर पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों एवं समयानुसार ही होगी।
