बीएससी एजी की परीक्षा 17 जून से शुरू होकर 7 जुलाई तक चलेंगी। इस परीक्षा में बीएससी एजी सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर मुख्य परीक्षा के साथ पुनर्परीक्षा के छात्र शामिल हो सकेंगे।

आगरा विश्वविद्यालय
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”68485cbb28426e17aa0fc0b3″,”slug”:”agra-university-has-released-exam-schedule-for-bsc-and-msc-agriculture-2025-06-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra University: बीएससी और एमएससी कृषि का परीक्षा कार्यक्रम जारी…औटा ने शुरू किया विरोध, मंडरा रहा ये खतरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा विश्वविद्यालय
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने मंगलवार को बीएससी और एमएससी एजी का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी। दोनों ही कोर्स की परीक्षा सुबह 8 से 11 और दोपहर 12 से 3 बजे के मध्य होंगी। इधर शिक्षकों के संगठन औटा ने परीक्षा के विरोध का ऐलान किया है, ऐसे में परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में अप्रैल से शुरू हुई परीक्षा जून माह में भी जारी हैं। सबसे पहले विवि प्रशासन ने सम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाईं। इसके बाद बीएड और विधि (लॉ) की परीक्षा करवाईं। अब विवि प्रशासन ने बीएससी कृषि और एमएससी कृषि का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।