आगरा में पिछले कई दिनों से जारी मानसूनी बारिश की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। शनिवार को दिन में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। दिनभर घने बादलों और सूरज में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे।
इससे अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि गया। माैसम विभाग की मानें तो रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। तापमान शनिवार की तरह ही रह सकता है। ऐसे में लोगों को उसम से बेहाल होना पड़ सकता है। हालांकि सोमवार से एकबार फिर बारिश का अनुमान जताया गया है, जो 12 अगस्त तक जारी रह सकता है।
इससे पहले बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक शहर में करीब 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। दिन और रात के तापमान में डेढ़ डिग्री से भी कम का अंतर रहने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली थी।
