लोकेशं – माधौगढ जिला जालौन
रिर्पोटर – प्रद्युमन द्विवेदी जालौन

(उरईजालौन) माधौगढ़: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने जालौन

जिले के माधौगढ तहसील के राधिका गार्डन में
शनिवार को ब्राह्मण समाज के बुजुर्ग एवं युवाओं का एक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित कृष्ण मुरारी सौनकिया ने की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्रह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित संजीव मिश्रा जी ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित प्रिंस द्विवेदी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के संयोजक पंडित केशवानंद द्विवेदी रिंकू ने आए हुए सभी बिप्र बंधुओं का तिलक लगाकर सम्मान कर आभार प्रगट किया| सभा में उपस्थित पंडित शशिकांत द्विवेदी ने ब्राह्मण एकता पर बल देते हुए सभी को संगठित रहने का आह्वान किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज को संगठित कर अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मणों को एक करने का संकल्प लिया | पंडित मधुर तिवारी ने आगामी ब्रह्मण सम्मेलन 13 अगस्त को गड़ेरना में होने पर सभी विप्र लोगो को आमंत्रित किया
इस दौरान मुख्य रूप से पंडित जगदंबा शुक्ला , प्रधानाचार्य आनंद द्विवेदी, गुड्डू मिश्रा , टिंकू मिश्रा , अमित बादल, मनोज मिश्रा मण्डल अध्यक्ष झांसी, दिनेश शुक्ला, प्रद्युमन द्विवेदी,अजीत उपाध्यय, सचिन पांडे, राहुल शर्मा , नीतू व्यास , मुनेद्र शुक्ला , दिनेश मिश्रा, मधुर चतुर्वेदी, अनमोल मिश्रा, संजय गुब्रेले,अग्याराम शुक्ला, आदि समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें