Karhal By-Election: अखिलेश यादव ने जिस विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया, वहां से भाजपा ने उनके जीजा अनुजेश यादव को टिकट दिया है। भाजपा से टिकट घोषित होने के बाद ही अनुजेश यादव सीधे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मीडिया के सवालों का दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ये फूफा-भतीजे की नहीं, भाजपा और सपा की लड़ाई है।

