Alert in Shravasti because of Bahraich violence.

जुमे की नमाज के दौरान तैनात पुलिस बल।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में कई दुकानें जल गईं। हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी दो भाईयों को बृहस्पतिवार गोली भी लगी थी। इस घटना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।

Trending Videos

जिले में आज शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज के दौरान अमन चैन बना रहे। इसके लिए प्रशासन कड़ी चौकसी बरत रहा है। एक तरफ जहां राजपत्रित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जिले के प्रमुख मस्जिदों के आसपास दंगा नियंत्रण यंत्रों व अग्निशमन वाहनों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें – यूपी उपचुनाव: सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी चुनाव, हुआ सीटों का बंटवारा, कांग्रेस के हिस्से आईं ये सीटें

ये भी पढ़ें – आरक्षित टिकट बुकिंग के बदले गए नियम, दलालों पर लगेगा अंकुश, कन्फर्म टिकट के बढ़ेंगे चांस

मामले में एसपी घनश्याम चौरसिया ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों पर पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना को तत्काल रोका जा सके साथ ही एसपी ने जिलेवासियों से अमन चैन बनाए रखने की अपील करते हुए कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *