दुकान स्वामी परिवार समेत वैष्णो देवी यात्रा पर गए हुए थे, अचानक दुकान और गोदाम में आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। 


हरदुआगंज कस्बे के मुख्य बाजार स्थित मैसर्स अमीचंद गर्ग स्टेशनरी की दुकान में 12 जून सुबह भीषण आग लग गई। आग से दुकान और दो मंजिला गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी नीरज गर्ग वैष्णो देवी यात्रा पर गए हुए हैं। उनके छोटे भाई सोनू ने दमकल विभाग को सूचना दी। 

दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सोनू के अनुसार, आग लगने से करीब 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान होने की संभावना है। आग लगने से छोटे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें