खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में युवाओं ने पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए। युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए नीट पेपरलीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए ईको गार्डेन और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल व आरएएफ की टीमों की तैनाती की गई थी। लखनऊ आगमन पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
इसके पहले सीजेपी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर और पुणे में प्रदर्शन किया। लखनऊ के बाद अमृतसर और बेंगलुरु में प्रदर्शन किया जाएगा, इसके बाद 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन होगा।
2 of 5
– फोटो : amar ujala
युवा-आधारित आंदोलन का यह प्रदर्शन दिल्ली से शुरू हुए देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है, जो राज्य की राजधानी में इको गार्डन में आयोजित हुआ है।
3 of 5
protest
– फोटो : amar ujala
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने राज्य में अलग-अलग परीक्षाओं में सामने आई अनियमितता का मुद्दा उठाया और सरकार से जवाब मांगा।
4 of 5
– फोटो : amar ujala
प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां कर ली थीं। ईको गार्डेन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की गई थी।
5 of 5
– फोटो : amar ujala
पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग भी कर रखी है।