
Aligarh Doctor Death
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”682ebdff86a8e2f6db0c4b90″,”slug”:”aligarh-doctor-death-crime-trail-burned-50-bodies-in-aligarh-brick-kilns-linked-to-moradabad-kidney-scam-2025-05-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘डॉक्टर डेथ’ की कहानी: किडनी निकालकर कत्ल, अपहरण के बाद लूटे वाहन और फिर मार डाला; लाशों के साथ किया था ये काम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Aligarh Doctor Death
– फोटो : अमर उजाला
Aligarh Crime News: कुख्यात डॉ. देवेंद्र शर्मा उर्फ डाक्टर डेथ को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। छर्रा इलाके के गांव पुरैनी का यह दुर्दांत अपराधी गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। पुलिस के क्राइम रिकॉर्ड से इतर अगर इसकी जरायम हिस्ट्री पर ध्यान दें तो डॉक्टर डेथ ने छर्रा-बरला क्षेत्र के ईंट भट्ठों में भी 50 लाशें फुंकवा दीं थीं।
इनमें से कुछ का अपहरण कर उनके वाहन लूटे गए तो कुछ की किडनी निकालकर हत्या की गई। मुरादाबाद के बहुचर्चित किडनी कांड के मुख्य आरोपी डॉ. अमित से भी इसका नाम जुड़ा, तब यह खासा सुर्खियों व पुलिस की नजर में आया।
1998 में किडनी रैकेट बनाया
बेशक मुरादाबाद का किडनी कांड 2008 में सुर्खियों में आया। तब डा.अमित के पीछे मुरादाबाद पुलिस लगी। उसके गुरुग्राम सेंटर पर छापा मारकर कई लोग पकड़े। मगर अमित भाग गया था।
मगर खुद देवेंद्र ने स्वीकारा कि अमित की व उसकी पुरानी मुलाकात थी। अमित ने उससे ट्रांसप्लाट के लिए किडनी दिलवाने को कहा। तब उसने अमित संग मिलकर 1998 से यह धंधा शुरू किया।