Jalaun News: रविवार दोपहर कोतवाली से करीब 100 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। वारदात दिनदहाड़े होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।


Woman Robbed of Gold Chain Near Kotwali in Broad Daylight

दिनदहाड़े महिला से चेन लूटी
– फोटो : amar ujala



विस्तार

नगर में बेखौफ बदमाशों ने पुलिसिया गश्त और कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए रविवार दोपहर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली रोड पर कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पलक झपकते ही फरार हो गए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *