दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस में 1 जून दोपहर तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर के लिए खलबली मच गई। ट्रेन के डी-1 कोच से धुआं उठता दिखाई देने पर रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को रोककर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कोच में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या होने से धुआं उठा था। 

सूचना मिलने पर रेलवे की टीएक्सआर (तकनीकी परीक्षण एवं मरम्मत) की टीम मौके पर पहुंची और खराबी को दूर करने का काम शुरू किया। तकनीकी जांच और मरम्मत के कारण गोमती एक्सप्रेस करीब 14 मिनट तक स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी रही। ट्रेन दोपहर 02:26 बजे स्टेशन पहुंची और आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद 02:40 बजे रवाना कर दी गई। 

उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार समय रहते तकनीकी खराबी दूर कर दी गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रेन आगे रवाना कर दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें