बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा अब वह हिंदू राष्ट्र बनाने, सनातनियों को जगाने और धर्मांतरण कराने वालों की ठठरी बांधने का काम करेंगे। गाजियाबाद सूर्या केस पर बड़ा बयान देते हुए बोले कि इसीलिए हम हिंदुओं को जगाते रहते हैं। हिंदुओ का दुर्भाग्य है कि हलाल दिखाने के नाम पर ले जाकर सूर्या नाम के बालक की हत्या की गई। उनके अंदर, दया, प्रेम, करुणा नहीं है, अगर हिंदू एक होगा तो कोई बाल भी बांका नहीं कर सकेगा।
असद एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस ने जो किया वह बहुत अच्छा किया। झांसी रेलवे स्टेशन पर उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में एक माह की साधना के बाद बागेश्वर धाम लौटते समय मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि साधना करने वाला साधु होता है, सठे साठयम समाचरेत। देश, जनकल्याण और लोगों को बचाने के लिए बुलडोजर चलाना पड़ता है। वहीं पेपर लीक मामले पर बोले कि अब व्यवस्था सुधर रही है। उन्होंने एक माह की साधना के अनुभव को अभूतपूर्व बताया। बोले कि आठ-नौ साल बाद वहां तप करने का अवसर मिला।
धीरेंद्र शास्त्री का बयान…