मथुरा रोड से अमीना बेगम के पकड़े जाने के बाद गोंडा रोड इलाके में दी गई दबिश
घुसपैठ कर कर आए विदेशी नागरिकों ने गैर कानों में ढंग से बनवा लिए थे वोटर और राशन कार्ड, कई और पहचान पत्र बैंक अकाउंट आदि भी बरामद
अलीगढ़। फर्जी पहचान पत्र बनवा कर रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एलआईयू के इनपुट और मुखबिर की सूचना पर बुधवार को रोरावर थाना पुलिस ने एक महिला समेत 12 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में 9 वयस्क और 3 बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ये लोग मीट कारोबार व उससे जुड़ी इंडस्ट्री में मजदूरी और अन्य कामकाज करते थे। आरोप है कि इन्होंने फर्जी नाम-पते से आधार, पैन और अन्य सरकारी दस्तावेज बनवा रखे थे।
पेट्रोल पंप के पास पकड़ी गई अमीना, पूछताछ में खुला मामला
पुलिस के अनुसार, बुधवार को गश्त के दौरान एलआईयू के इनपुट और मुखबिर की सूचना पर शाहपुर कुतुब चौकी क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास काला बुर्का पहने एक महिला को पकड़ा गया। महिला ने अपना नाम अमीना बेगम (पत्नी मोहम्मद हजरत) बताया। वह मूल रूप से बांग्लादेश के गया बंदा जिले की रहने वाली बताई गई है और वर्तमान में हड्डी गोदाम चौराहे के पास झुग्गी में रह रही थी।
1992 में बिना पासपोर्ट-वीजा भारत आने का दावा, बेटी के दो आधार कार्ड मिले
पुलिस की पूछताछ में अमीना ने बताया कि वह 1992 में अपने पति और परिवार के साथ बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत आई थी। उसने फर्जी नाम-पते पर सिम कार्ड और पहचान संबंधी दस्तावेज बनवाने की बात भी स्वीकार की। उसके पास से आधार, राशन, आयुष्मान, पैन और वोटर आईडी समेत कई दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा पुलिस को उसकी बेटी सितारा के नाम के दो आधार कार्ड भी मिले हैं, जिनमें अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज है। एक कार्ड पर 10 जनवरी 2005 और दूसरे पर 10 जनवरी 2013 की जन्मतिथि लिखी है।
गोंडा रोड इलाके में दबिश, परिवार और रिश्तेदारों तक पहुंची पुलिस
अमीना से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोंडा रोड रेलवे पुल के पास सलामपुर माफी वाले रास्ते पर दबिश दी, जहां उसके परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े लोग मिले। पुलिस ने कुल 12 लोगों को पकड़ा है। एफआईआर में अमीना बेगम, मोहम्मद शरीफ उल, शाहरुख, मोहम्मद सलमान, शहनाज, हैदर अली, रुकसाना, उवेश और शाहजहां के नाम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद शरीफ उल, शाहरुख और मोहम्मद सलमान अमीना के जेठ के बेटे हैं, जबकि शहनाज जेठ की बेटी है। हैदर अली, उसकी पत्नी रुकसाना और परिवार के अन्य सदस्य भी जांच के दायरे में हैं। वहीं अमीना की बेटी हजराबानो आगरा के बाह में और बेटा शाहजहां अलीगढ़ के अनार का नगला क्षेत्र में रहता है।
पति के आने-जाने और आठ महीने पुराने विवाद की जांच
पूछताछ में अमीना के पति के 1992 से कई बार भारत आने और वापस जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह किन रास्तों से भारत आता-जाता था। बताया गया है कि करीब आठ महीने पहले पत्नी से मारपीट के बाद वह चला गया था। पुलिस इस पहलू से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।
दस्तावेज और मोबाइल बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 10 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, ईपीएफ कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड और राशन कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं। मोबाइल और दस्तावेजों को सील कर दिया गया है तथा संबंधित विभागों से इनके जारी होने और सत्यता की जांच कराई जाएगी।
गोंडा रोड इलाके में दबिश, परिवार और रिश्तेदारों तक पहुंची पुलिस
अमीना से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोंडा रोड रेलवे पुल के पास सलामपुर माफी वाले रास्ते व धोबी घाट के पास शाहपुर रोड क्षेत्र में दबिश दी, जहां उसके परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े लोग मिले। प्राथमिकी में अमीना बेगम, मोहम्मद शरीफ उल, शाहरुख, मोहम्मद सलमान, शहनाज, हैदर अली, रुकसाना, उवेश, अमीर, शन्नू, मोहम्मद नील उर्फ हनीफ, हजराबानो और शाहजहां के नाम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद शरीफ उल, शाहरुख और मोहम्मद सलमान अमीना के जेठ के बेटे हैं, जबकि शहनाज जेठ की बेटी है। हैदर अली, उसकी पत्नी रुकसाना और परिवार के अन्य सदस्य भी जांच के दायरे में हैं। वहीं अमीना की बेटी हजराबानो आगरा के बाह में और बेटा शाहजहां अलीगढ़ के अनार का नगला क्षेत्र में रहता है।
पति के आने-जाने और आठ महीने पुराने विवाद की जांच
पूछताछ में अमीना के पति के 1992 से कई बार भारत आने और वापस जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह किन रास्तों से भारत आता-जाता था। बताया गया है कि करीब आठ महीने पहले पत्नी से मारपीट के बाद वह चला गया था। पुलिस इस पहलू से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।
दस्तावेज और मोबाइल बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें सील कर दिया है तथा संबंधित विभागों से इनके जारी होने और सत्यता की जांच कराई जा रही है।
बरामद सामान की संख्या
मोबाइल फोन: 5
आधार कार्ड: 10
वोटर आईडी कार्ड: 1
पैन कार्ड: 2
बैंक पासबुक: 1 (बैंक ऑफ बड़ौदा से संबंधित खाता/पासबुक व एटीएम)
राशन कार्ड: 1
आयुष्मान कार्ड: 1
ई-श्रम कार्ड: 1
ईपीएफ कार्ड: 1
सीओ प्रथम कमलेश कुमार ने बताया कि एलआईयू के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पूछताछ और बरामद दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वयस्क आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, बाल अपचारियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और दस्तावेज बनवाने में मदद करने वालों तथा मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों की तलाश जारी है।
