अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी अंतर्गत बरौला जाफराबाद स्थित जाहरवीर नगर में 18 दिसंबर को संपत्ति विवाद को लेकर पिता-पुत्र को उनके ही परिवारिक सदस्यों ने गोली मार दी। दोनों को पास के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।  जहां से हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बेटे की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटनाक्रम सुबह 10 बजे का है। जाहरवीर नगर निवासी प्रवेश कुमार का संपत्ति को लेकर अपने ही पारिवारिक सदस्यों से विवाद चल रहा है। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रवेश व उनके बेटे सोनू को हमलावरों ने घेर लिया और दोनों पर गोली चला दी। बेटे सोनू के पेट-सीने और पिता प्रवेश के पेट में गोली लगी। 

पिता-पुत्र को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल में चिकित्सकों ने बेटे सोनू को मृत घोषित कर दिया। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

अलीगढ़ पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि चचेरे भाइयों के मध्य बंटवारे को लेकर हुए विवाद में गोली लगने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है । आरोपियों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *