Allegation of occupation of temple in Bareilly on the lines of Sambhal

इसी समिति में मंदिर होने का किया गया दावा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


संभल की तर्ज पर अब बरेली के किला स्थित कटघर मोहल्ले में करीब ढाई सौ वर्ष पुराने गंगा महारानी मंदिर का अस्तित्व दूसरे समुदाय की ओर से समाप्त कर कब्जा करने का आरोप लगा है। मुख्यमंत्री से संबंधित जगह से कब्जा हटवाकर दोबारा मंदिर स्थापित किए जाने की मांग की गई है।

Trending Videos

कटघर निवासी नरेंद्र सिंह का दावा है कि उनके पूर्वजों ने ढाई सौ वर्ष पूर्व गंगा महारानी मंदिर बनवाया था। वर्ष 1905 में यह मंदिर दस्तावेजों में दर्ज हुआ। वर्ष 1950 तक इसमें पूजा-अर्चना हुई। तत्कालीन पुजारी ने एक समिति को मंदिर का एक कमरा किराए पर दे दिया, जिसने मंदिर में दूसरे समुदाय के व्यक्ति को चौकीदार रख लिया। 

40 वर्षों से है कब्जा 

आरोप है कि चौकीदार ने पहले लोगों की आवाजाही रोकी। मूर्तियों को हटा दिया। फिर दौली रघुवर दयाल साधन सहकारी समिति का बोर्ड लगाकर करीब 40 वर्षों से कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कब्जा हटवाने की मांग करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *