
आंतरिक परीक्षाओं में कम नंबर देने का आरोप
{“_id”:”69fd042786458682740976f9″,”slug”:”allegations-of-awarding-low-marks-in-internal-examinations-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1727371-2026-05-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: आंतरिक परीक्षाओं में कम नंबर देने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आंतरिक परीक्षाओं में कम नंबर देने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के एमएससी गणित विभाग के छात्रों ने विभागाध्यक्ष मीना सहाय और प्रोफेसर विवेक सहाय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों ने आंतरिक परीक्षाओं में कम अंक देने और स्टेप मार्किंग न होने सहित कई मुद्दों को लेकर परीक्षा नियंत्रक प्रो. विद्यानंद त्रिपाठी और कुलसचिव भावना मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। छात्रों का आरोप है कि आंतरिक परीक्षा में उन्हें 30 में से केवल चार-पांच अंक दिए जा रहे हैं। थ्योरी परीक्षा में स्टेप मार्किंग लागू नहीं की जाती। पूरी उपस्थिति होने के बावजूद कई छात्रों को फेल किया जा रहा है। विभागाध्यक्ष उनसे बात करने से मना करती हैं। इस पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव बाबू के नेतृत्व छात्रों ने प्रदर्शन भी किया। समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने विभागाध्यक्ष और प्रशासन से छात्रों के साथ अन्याय न करने की अपील की। छात्रों को सुना जाए।