
अमर उजाला के कृषिका कार्यक्रम में जानकारी देते विशेषज्ञ।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला कृषिका कार्यक्रम में सीमैप के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आलोक कालरा ने कहा कि सीमैप के प्रयास से मेंथा ऑयल के उत्पादन में यूपी देश में अग्रणी है। प्रदेश में एक हजार से ज्यादा उद्योग मेंथा पर निर्भर हैं। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या और घटती जमीन की उर्वरा शक्ति पर चिंता जताते हुए। इस समस्या के निदान के लिए उन्होंने किसानों से परंपरागत विधियों एवं नई तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने सीमैप की ओर से विकसित किए गए बाराबंकी जिले के मॉडल गांव बब्बनपुरवा का उदाहरण देते हुए बताया कि इस गांव में मेंथा की खेती में कुछ भी बर्बाद नहीं होता। हर चीज को किसी न किसी काम में लिया जाता है।
पर्यावरण भी हो रहा सुरक्षित
