{“_id”:”67b822bb0491b78930026a6c”,”slug”:”ambedkarnagar-mahotsav-will-start-from-tomorrow-2025-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambedkarnagar Mahotsav: कल से शुरू होगा अंबेडकरनगर महोत्सव, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकार मचाएंगे धमाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
खेसारी लाल, अक्षरा सिंह व अल्ताफ राजा। – फोटो : amar ujala
विस्तार
आगामी 22 फरवरी को अंबेडकरनगर विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 का जोरदार आगाज होगा। मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि इस बार महोत्सव पूरी तरह से आम आदमी को समर्पित रहेगा। इसलिए किसी भी प्रकार के पास नहीं जारी किए जाएंगे।
Trending Videos
यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए। इसके लिए सभी एसडीएम और सीओ अपने अधीनस्थों के साथ मोर्चा संभालेंगे। जिले और राज्य स्तर पर सूचना विभाग में पंजीकृत कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे।
पशुप्रेमियों से लेकर महिलाओं और बच्चों के लिए भी विशेष कार्यक्रम डॉग शो व हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। एक जनपद एक उत्पाद से लेकर समूह की महिलाओं के उत्पादों के स्टॉल, बच्चों के लिए झूलों के इंतजाम किए जाएंगे।
22 फरवरी को बॉलीवुड गायक शबाब साबरी, भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 23 फरवरी को गायिका ममता शर्मा के गीतों के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के तमाम मशहूर कवि मौजूद रहेंगे। 24 फरवरी को सूफी गायक अल्ताफ रजा और भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के गीत लोगों को झुमाएंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।