Toilets turned into storerooms; community facility in a dilapidated state

संग्रामपुर में बाजरे के डंठलों से घिरा सामुदायिक शौचालय भवन। 

संग्रामपुर। गांवों में स्वच्छता के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की बदहाली इटौरी में सामने आई है। यहां सामुदायिक शौचालय के ऊपर और चारों तरफ बाजरे के कटे डंठल रखे होने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पूरा भवन डंठलों से घिरा दिखाई दे रहा है। इससे शौचालय के संचालन और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।


वीडियो में शौचालय बंद रहने, सफाई नहीं होने और केयरटेकर के मानदेय सहित सरकारी भुगतान में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो और आरोपों की पुष्टि नहीं करती है। बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि एक किसान ने शौचालय के आसपास बाजरे के डंठल रख दिए थे। अब सफाई करा दी गई है। भुगतान सहित अन्य आरोपों की जांच के लिए एडीओ पंचायत को भेजा गया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।



Source link

अभी अभी की खबरें