संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 08 Jul 2025 11:42 PM IST

An arms factory was running near the kiln, two arrested

पटियाली क्षेत्र में शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते गिरफ्तार किए गए  आरोपी के बारे में जानकारी देत


loader



फोटो- 42

Trending Videos

कासगंज। पटियाली पुलिस ने गांव नगला केसरी में बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास चल रही शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से शस्त्र फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने उसके पास से बने और अधबने तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। पुलिस को नगला केसरी में बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास शस्त्र फैक्ट्री चलाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को थाना सिढ़पुरा के गांव नगला ख्याली निवासी मेवाराम अवैध शस्त्र बनाते मिला। इस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे दबोच लिया। मौके से 4 तमंचे 315 बोर, 2 कारतूस और 4 खोखे सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उसे जेल भेज दिया गया है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उस पर अलग-अलग थानों में मुकदमें पंजीकृत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *