फोटो – 43 यमुना नदी से बचाने के बाद बैठा वृद्ध। संवाद

loader

Trending Videos

चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर का निवासी है वृद्ध, बोला- बेटों से हो गया हूं परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। वृद्ध ने सोमवार को यमुना नदी स्थित पुल से छलांग लगा दी। तेज बहाव के चलते वह करीब पांच किलोमीटर तक बहा। ग्रामीणों ने उसे बहता हुआ देखा और कूदकर उसकी जान बचा ली। पुलिस अपने साथ ले गई। वृद्ध ने बताया कि वह अपने बेटों से परेशान था। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा था।

चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर गांव निवासी मुंशीलाल (82) ने सोमवार को कालपी स्थित यमुना नदी पुल पर कपड़े व जूते उतारकर नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव के चलते वह पानी की धारा बहता हुआ पांच किलोमीटर दूर रायढ़ दिवारा गांव के पास पहुंच गया। वृद्ध को बहता देख ग्रामीणों ने पानी में कूदकर बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी। वृद्ध ने बताया कि वह बेटों से परेशान है। वह उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। इसलिए वह आत्महत्या करने के इरादे से नदी में कूद गया था। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि वृद्ध से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *