कुठौंद। मदारीपुर गांव में वृद्ध ने गांव के बाहर खेत पर लगे बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह बिना बताए घर से निकल गए थे। पुलिस जांच में जुटी है।
कुठौंद। मदारीपुर गांव में वृद्ध ने गांव के बाहर खेत पर लगे बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह बिना बताए घर से निकल गए थे। पुलिस जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी मुश्ताक खान (62) मंगलवार सुबह करीब 8 बजे घर से चाय पीकर निकल गए। कुछ देर बाद खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने देखा कि उनका शव बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका है।
बड़े पुत्र इम्तियाज उर्फ गुड्डू ने बताया कि उनके पिता सुबह सामान्य स्थिति में घर से निकले थे। परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। मुश्ताक के चार बेटे हैं जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एक बेटा बाहर रहकर काम करता है। ग्रामीणों के अनुसार मुश्ताक खान आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनके पास करीब तीन बीघा जमीन थी और वह मजदूरी कर परिवार चलाते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)