माधौगढ़। पत्नी के मायके से न आने से नाराज युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां जब कमरे में पहुंचे तो शव लटका देख उसकी चीख निकल गई।
कोतवाली क्षेत्र के डिकौली निवासी पुनीत सिंह (22) की शादी नवंबर माह में बांदा निवासी लक्ष्मी से शादी हुई थी। फरवरी माह में उसका पत्नी से विवाद हो जाने पर वह मायके चली गई थी। परिजनों ने बताया कि इसी बात से वह तनाव में चल रहा था। बताया कि मंगलवार की रात को फिर से उसका पत्नी से फोन पर विवाद हो गया। इस पर उसने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब मां सरोज कमरे में पहुंची तो शव लटका देख उसने शोर मचाया। उसकी मौत से मां सरोज देवी,पिता अजय पाल सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अभिलाष मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।
