Animal smuggler arrested after police encounter in Ambedkar nagar.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अंबेडकरनगर में बसखारी पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के वध के आरोपी पशु तस्कर को बीती रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। दो सिपाही भी इसमें घायल हुए हैं।

Trending Videos

मुठभेड़ बसखारी थाना क्षेत्र के कसदहां गांव के निकट हुई। घेराबंदी के बाद पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह पैदल भागने लगा। पुलिस के अनुसार उसने बचाव के लिए फायर करना शुरू कर दिया। इससे दो सिपाही गुलाम गौस और अभिषेक चौरसिया मामूली रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो पशु तस्कर आजमगढ़ जनपद के अहिरौला निवासी नसीम उर्फ कल्लू के बाएं पैर में गोली लग गई। इससे उसके गिरते ही पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।

तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी संतकुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आजमगढ़ और प्रतापगढ़ में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। इनमे से ज्यादातर पशु वध के हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *