अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Tue, 09 Sep 2025 12:27 PM IST

Ballia Crime News: बलिया जिले की पुलिस ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत 15 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश कोर्ट ने दिया। 10 साल पहले सदर कोतवाली के माल गोदाम के पास सड़क जाम किया गया था। 


Arrest warrant issued against 15 people including Transport Minister Dayashankar Singh in Ballia

बलिया महोंत्सव की जानकारी देते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत 15 आरोपितों के विरुद्ध सीजेएम शैलेष कुमार पांडेय की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

loader

Trending Videos

शहर के मालगोदाम के पास 10 साल पहले रास्ता अवरुद्ध करने एवं तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने एवं जाम लगाने के मामले की सुनवाई सीजेएम शैलेष कुमार पांडेय की अदालत में चल रही है। न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत 15 आरोपितों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश पारित किया। 

मामले के अनुसार सदर कोतवाली में नौ सितंबर 2015 को धारा 144 की अवहेलना करने के मामले में दर्ज मुकदमे में परिवहन मंत्री समेत 15 आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। अदालत में उपस्थित नहीं होने की वजह से सीजेएम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सदर कोतवाली पुलिस को उक्त आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के लिए आदेश दिया है। सदर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने इस बाबत बताया कि अदालत के आदेश का पालन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें; PHOTOS: लाट भैरव का अद्भुत शृंगार, बाबा संग भैरवी ने चखा खिचड़ी का स्वाद, भक्तों में बंटा भंडारे का प्रसाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *